शामली। कोतवाली पुलिस ने लांक गांव के पास ट्रक में लदी करीब 200 शराब की पेटी पकड़ ली। एक आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हरियाणा की ओर से तस्करी कर एक मिनी ट्रक में शराब लाई गई है। वह ट्रक शामली कोतवाली के गांव लांक में एक घेर में खड़ा हुआ है। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त करते हुए एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ट्रक को पकड़कर कोतवाली में ले आई। ट्रक की तलाशी ली गई तो उसमे करीब दो सौ पेटी शराब बरामद हुई। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है कि वह कहां से शराब लाया और कहां बेचने वाला था।