कांधला (ब्यूरो)। गांव किवाना निवासी किसान अमरपाल शनिवार की दोपहर खेत से चारा लेने गया था। आरोप है कि उसी समय गांव का ही जितेंद्र ने अपने साथियों संग शराब पीकर वहां पहुंचा और अमरपाल के साथ गाली गलौज करने लगा। अमरपाल ने विरोध किया, तो उसके साथ मारपीट कर दी गई। अमरपाल ने शोर मचाया, तो उसके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्षों के लोगों में मारपीट हुई। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग कर दी। फायरिंग की वजह से भगदड़ मच गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक युवक को हिरासत में ले लिया।