फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव में खपाई जा रही शराब पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना (शामली)। पुलिस अधीक्षक डाक्टर अजयपाल शर्मा के आदेश पर पुलिस ने बुधवार की रात यमुना पुल पर स्थित पुलिस चौकी पर वाहन चेकिंग की। इसी दौरान हरियाणा की ओर से आ रही एक टाटा सूमो को रुकने का इशारा किया तो चालक ने गति तेज कर दी। पुलिस ने पीछा करके चालक को रोक लिया। तलाशी लेने पर पुलिस ने टाटा सूमो के अंदर से छह प्लास्टिक की केनो में भरी तीन सौ लीटर कच्ची शराब और 50 बोतल हरियाणा मार्का देशी शराब बरामद की। शराब तस्कर दीपक निवासी पानीपत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने टाटा सूमो गाड़ी को सीज करते हुए आरोपी का चालान कर दिया। पुलिस के मुताबिक यह शराब निकाय चुनाव के लिए लाई जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें