शामली।
बड़े बाजार में बाइक सवार युवकों ने एक दूधिया को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता ने कोतवाली में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव मन्ना माजरा निवासी साकिब दूधिया है। वह शामली में दूध सप्लाई करता है। रविवार रात वह शामली में आया हुआ था। जब वह बड़े बाजार में आया तो उसी दौरान सामने की ओर से दो बाइकों पर कुछ युवकों ने उसको रोक लिया। उसके साथ गाली-गलौज कर दी, विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। भीड़ होने पर आरोपी धमकी देेते हुए फरार हो गए। पीड़ित कोतवाली में पहुंचा और सारा मामला पुलिस को बताया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।