फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पुलिसकर्मियों ने सरेआम की मजनू की धुनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सरेआम मनचले की धुनाई
विज्ञापन

शामली। नगर की वर्मा मार्केट के पास एक युवती से एक युवक ने छेड़छाड़ कर दी। पहले तो युवती इज्जत की खातिर चुप रही। जिसके चलते मनचले की हरकतें बढ़ती चली गई। इसी दौरान वहां सिविल ड्रेस में कोतवाली में तैनात महिला कांस्टेबल बाजार में घूम रही थी। जिन्होंने शक होने पर युवती से उसकी समस्या पूछी तो युवती ने सारी बात उनको बता दी। जिसके बाद महिला कांस्टेबलों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की। सरेआम युवक की धुनाई होते देखकर मौके पर भीड़ लग गई। बाद में माफी मांगने पर मनचले को छोड़ा गया। उधर, नगर में बृहस्पतिवार को एंटी रोमियो स्क्वॉड ने अभियान चलाया। टीम ने वर्मा मार्केट, मेन बाजार, गांधी चौक सहित कई जगह चेकिंग की। चार मनचलों की पकड़कर खबर ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें