फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच हजार रुपये का इनामी बदमाश दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना (शामली)।
विज्ञापन

चौसाना चौकी पुलिस ने गश्त के दौरान पांच हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर लूट के जेवर, नकदी, तमंचा और कारतूस बरामद होने का दावा किया गया है।
विज्ञापन

बुधवार को सीओ झिंझाना वीरपाल सिंह ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि चौसाना चौकी प्रभारी मनोज कुमार अपनी टीम के साथ गंगोह मार्ग पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों को रोकने का इशारा किया। बाइक चला रहा युवक तो फरार हो गया, जबकि उसके साथ बैठे युवक को पकड़ लिया। पकड़ा गया आरोपी फारूख उर्फ सारिक, सहारनपुर जनपद के थाना गंगोह क्षेत्र के गांव फतेहपुर का निवासी है। उसके कब्जे से तमंचा 315 बोर व कारतूस बरामद हुए। सीओ ने बताया कि फारूख और उसके साथियों ने चौसाना क्षेत्र में गत आठ फरवरी को राजबीर और उसकी बुआ निवासी गांव ढालेवाला जनपद सहारनपुर से सोने के कुंडल 20 हजार रुपये नकदी, एक मई को बाइक सवार विष्णु और उसकी पत्नी निवासी श्यामली श्यामला से चांदी के जेवर व 20 हजार रुपये लूटे थे। आरोपी की निशानदेही पर लूट की रकम मेें सेे एक हजार रुपये, चांदी की पायजेब बरामद कर लिए गए हैं। आरोपी पर पुलिस अधीक्षक की तरफ से पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। फरार होने वाला फारूख का साथी अरूण भी गांव फतेहपुर का रहने वाला है। उसको गिरफ्तार करने के लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें