फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताहरी खाकर युवकों ने विक्रेता को पीटा, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

शराब के नशे में तीन युवकों ने ताहरी खाने के बाद पैसे नहीं दिए। दुकानदार ने पैसे मांगे तो उसे पीटकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची डायल-100 पुलिस ने तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

कस्बा बनत निवासी खुर्शीद बस अड्डे पर ताहरी की ठेली लगाता है और सब्जी भी बेचता है। शुक्रवार दोपहर शराब पीकर पहुंचे तीन युवकों ने खुर्शीद से ताहरी ली और पैसे नहीं दिए। इस पर खुर्शीद के साथ गाली गलौज कर पीट भी दिया। उसका सिर भी फोड़ दिया। आरोप है कि युवकों ने खुर्शीद के गल्ले से रुपये भी निकाल लिए। इसके चलते भीड़ एकत्र हो गई। इसके बाद आरोपी मौके से धमकी देते हुए फरार हो गए। खुर्शीद ने डायल-100 पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को उनके घरों से पकड़ लिया और आदर्श मंडी थाने ले आई। पुलिस ने तहरीर केे आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें