झिंझाना। गांव पीरखेड़ा में शुक्रवार की रात अनीस अपनी पत्नी और बच्चों के साथ घर के आंगन में सो रहा था। चोरों ने मकान की पीछे की दीवार में नकब लगाकर कमरे की अलमारी और संदूक में रखे 20 हजार रुपये, जेवर, कपडे़ और बर्तन चोरी कर लिए। शनिवार की सुबह जागने पर परिवार को चोरी का पता चला। पीड़ित अनीस ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके मकान से करीब एक लाख रुपये का सामान चोरी हुआ है। थाना प्रभारी भगवत सिंह ने बताया की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।