फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान को कब्जामुक्त जमीन कराने पर दी जा रही धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान को जान से मारने की धमकी
विज्ञापन

कैराना। गांव भूरा निवासी फुरकान अली ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि गांव के एक युवक से उसका जमीन का विवाद चल रहा था। आरोपी ने उसकी जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा था। तहसील प्रशासन के माध्यम से उसने हल्का लेखपालों द्वारा पैमाइश कराकर अपनी जमीन कब्जा मुक्त करा ली थी। आरोप है कि विपक्षी लोगों के बदमाशों से संबंध हैं। फुरकान का कहना है कि रविवार रात उसके मोबाइल फोन पर अज्ञात व्यक्ति ने कॉल करके धमकी देकर कहा कि जमीन से अपना कब्जा हटा ले, नहीं तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। फुरकान ने बताया कि कॉल करने वाला खुद को कुख्यात बदमाश साबिर गैंग से जुड़ा बता रहा था। इस धमकी के बाद से उसका परिवार दहशत में है। वहीं, फुरकान का कहना है कि एक महीना पूर्व भी विपक्षी लोगों के इशारे पर एक बदमाश ने उसे कॉल करके उक्त जमीन के विवाद से हटने और दो लाख रुपये की मांग करते हुए धमकी दी थी। उस मामले में भी पुलिस से शिकायत की गई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि फुरकान की तहरीर पर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें