चौबीस साल से फरार बदमाश गिरफ्तार
मोरना। शुक्रताल चौकी प्रभारी बालेंद्र सिंह ने बताया कि सुखपाल पुत्र किरण बदमाश ब्रह्म सिंह कुरथल गैंग का सक्रिय सदस्य था। वह 1990 के दौरान थाना मंसूरपुर के क्षेत्र में अपहरण की घटना में शामिल रहा है। जिसकी तलाश पुलिस लगातार कर रही थी। फरार चल रहे बदमाश की हाल में भोपा थाने के गांव इलाहाबास में रहने की सूचना मिलने पर पुलिस ने दबिश देकर घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। बदमाश सुखपाल नईमंडी थाने के गांव कूकड़ा का रहने वाला है और वह 40 साल पहले गांव इलाहाबास में आकर रहने लगा था। गत वर्षों से फरार चल रहे बदमाश से कड़ी पूछताछ कर जेल भेज दिया गया। ब्यूरो