दो माह पूर्व डाला गया लिंटर बारिश होने के बाद क्षतिग्रस्त हो गया। पीड़ित भवन स्वामी ने सीमेंट विक्रेता के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर अधोमानक (मिलावटी) सीमेंट देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। गांव तितारसी निवासी सोमा पुत्र राजा ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसने गत 10 अप्रैल को थानाभवन के एक सीमेंट व्यापारी से 122 कट्टे सीमेंट खरीदकर अपने घर में 1200 फीट लेंटर डलवाया था। आरोप है कि दो महीने बाद आई हल्की बारिश में ही लेंटर में सीमेंट निकलने लगा है। यही नहीं लेंटर गिरने की कगार पर आ गया है। पीड़ित का कहना है कि उसने लेंटर क्षतिग्रस्त होने से उसे तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। मामले में पीड़ित ने आरोपी दुकानदार से मिलकर इसकी शिकायत की, तो आरोपी ने उसे गाली गलौज कर भगा दिया। पीड़ित ने आरोपी दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस ने किया वारंटी गिरफ्तार
थानाभवन। क्षेत्र के गांव कुतुबगढ़ निवासी अशरफ के खिलाफ न्यायालय ने गैर जमानती वारंट जारी किया था। उसके खिलाफ डेढ़ साल पूर्व डोल काटने को लेकर हुए विवाद में रिपोर्ट दर्ज हुई थी और मामला न्यायालय में विचाराधीन है। शुक्रवार को थानाभवन थाना पुलिस ने अशरफ को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।