शामली। गांव लांक निवासी विजयपाल ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके खेत गांव के जंगल में स्थित है। 10 दिसंबर को दोपहर करीब दो बजे उनके खेत में किसी अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी। आग लगने से उसकी एक बीघा ईख जल गया। गांव के लोगों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया। पुलिस ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।