(सहारनपुर के ध्यानार्थ...)
- शामली से सहारनपुर जा रही पैसेंजर ट्रेन में हुई वारदात
शामली। शामली से सहारनपुर जा रही ट्रेन में एक व्यक्ति के साथ कुछ युवकों ने मारपीट करके अधमरा कर दिया। मारपीट के बाद नकदी लूटकर ट्रेन सेे उतर युवक फरार हो गए। पीड़ित ने रामपुर मनिहारन में रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात रेलवे अधिकारी को पूूूरी मामले की जानकारी दी।
बुधवार रात नौ बजे के लगभग शामली से सहारनपुर के लिए पैसेंजर ट्रेन 51907 जा रही थी। चलती ट्रेन में सवार तीन चार युवकों ने एक सवारी के साथ मारपीट कर उसे अधमरा कर दिया। इसके बाद सवारी से युवक 25 हजार की नकदी लूट कर फरार हो गए। पैसेंजर ट्रेन रात्रि साढे़ दस बजे जब रामपुर मनिहारन रेलवे स्टेशन पर रुकी। जहां स्टेशन मास्टर को पूरे मामले की जानकारी दी। बताते है कि पीड़ित को जीआरपी थाने में घटना की जानकारी देने का सुझाव दिया। जीआरपी शामली के कार्यवाहक प्रभारी वीरेंद्र राणा ने बताया कि शामली जीआरपी थाने में मारपीट लूटपाट के शिकार व्यक्ति ने तहरीर नहीं दी है। अगर सहारनपुर जिले में मारपीट व लूटपाट की शिकायत दर्ज हुई होगी, तो वह मुरादाबाद एसपी के यहां से होकर शामली आएगी।