फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी विद्युतकर्मी बन वसूली करने आए युवक की धुनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। विद्युत निगम का कर्मचारी बनकर वसूली करने आए युवक को लोगों ने पकड़ लिया और मारपीट कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला रेतावाला निवासी जाबर ने बताया कि शनिवार सुबह 10 बजे उसके मकान पर दो युवक आए। युवकों ने खुद को विद्युत निगम के कर्मचारी बताया और घर के अंदर घुस गए। उन्होंने बिजली चोरी करने का आरोप लगाते हुए परिवार से 2100 रुपये की मांग की। कहा कि यदि रुपये नहीं दिए गए, तो रिपोर्ट दर्ज करा दी जाएगी। इससे भयभीत परिवार ने बाद में पैसे ले जाने की बात कही, जिस पर दोनों युवक अपना मोबाइल फोन नंबर देकर चले गए। आरोप है कि अपने साथ में घर में रखा मोबाइल भी उठाकर ले गए। यहां से परिवार को दोनों युवकों पर शक हुआ। जब दोपहर लगभग तीन बजे आरोपियों का तीसरा साथी जाबर के घर पर पैसे लेने के लिए पहुंचा, तो परिजनों ने संदेह के चलते उसे पकड़ लिया। पूछताछ करने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद मौके पर मौजूद भीड़ ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर मौके पर पहुंची डायल-100 पुलिस युवक को भीड़ से छुड़ाकर कोतवाली ले आई। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें