थानाभवन।
कस्बा थानाभवन के मोहल्ला खेल निवासी सुमित पांचाल ने बुधवार को तहरीर देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने उसके नाम से फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बना लिया। उसका फोटो तथा मोबाइल नंबर भी प्रोफाइल में डाल दिया। आरोप है कि फर्जी अकाउंट बनाने वाले ने फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी भी पोस्ट कर दी। जिसके बाद उसके मोबाइल नंबर पर काफी लोग कॉल कर शिकायत कर रहे हैं। सुमित ने गुहार लगाई कि आरोपी का पता लगाकर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई कराई जाए। थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि आईटी सेल की मदद से फर्जी अकाउंट बनाने वाले का पता लगाया जा रहा है। जल्दी ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।