फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ेहड़ा चालक का कार्ड बदलकर एटीएम से निकाले 45 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। रेहड़ा चलाने वाले एक व्यक्ति का कार्ड बदलकर अज्ञात ने 45 हजार रुपये निकाल लिए। मामले में एसपी ने रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

गढ़ीपुख्ता थानाक्षेत्र के गांव भाट्टुखेड़ी निवासी हसीन ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि वह रिक्शा चलाता है। आठ अप्रैल को वह अपने खाते से एटीएम के माध्यम से रुपये निकालने के लिए वीवी इंटर कॉलेज के पास स्थित एक एटीएम से रुपये निकालने के लिए गया था। काफी प्रयास के बाद भी जब उसके रुपये नहीं निकले तो वहां खड़े एक युवक ने रुपये निकालने में उसकी मदद करने की बात कहते हुए उससे कार्ड ले लिया। जिसके बाद शातिर ने उसका कार्ड बदलकर रुपये ना निकलने के बाद कहते हुए उसको दूसरा कार्ड सौंप दिया। 11 अप्रैल को उसको पता चला कि एटीएम के माध्यम से खाते से 45 हजार रुपये निकाले गए हैं। उसने एटीएम की जांच कराई तो वह भी फर्जी निकला। पीड़ित ने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस को की, लेकिन कोतवाली पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी। जिसके बाद पीड़ित ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी ने कोतवाली पुलिस को मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें