फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने नहीं सुनी, तो एसपी ने दिए रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने सुनवाई नहीं की
विज्ञापन

शामली। कोतवाली पुलिस पीड़ित की सुनती नहीं है। पीड़ित एसपी ऑफिस में जाने को मजबूर हैं।
गांव झाल निवासी रामबीर अपने खेत में काम करने के लिए गया हुआ था। उसी दौरान गांव निवासी सुधीर ने उस पर हमला कर दिया था तथा उसका हाथ तोड़ दिया था। पीड़ित ने उसी दिन कोतवाली में शिकायती पत्र दिया, लेकिन उसके बाद भी कोतवाली पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी। इसके बाद पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर मामले की शिकायत की थी, लेकिन कोतवाली पुलिस उसकी एक नहीं सुनी। पीड़ित कई दिन तक कोतवाली में चक्कर काटता रहा, लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। पीड़ित ने कप्तान देवरंजन वर्मा को पूरे मामले की शिकायत की तथा कोतवाली पुलिस पर रिपोर्ट नहीं दर्ज करने का आरोप लगाया। कप्तान देवरंजन वर्मा ने मामले में कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें