किसान को नौकर का शव सौंपा
मोरना। चीनी मिल कृषि फार्म के बाग में पेड़ से लटके मिले नौकर के शव को पोस्टमार्टम कराकर किसान को सुपुर्द कर दिया गया। किसान व ग्रामीणों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस नौकर की मौत को लेकर जांच पड़ताल में जुटी है।
गांव अथाई के किसान जयपाल के यहां वर्षों से काम करने वाले सोनू का शव शुक्रवार की सुबह बाग में पेड़ से लटका मिला था। भोपा थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच पड़ताल में प्रतीत होता है कि नौकर ने पेड़ से लटकर आत्महत्या की थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव को किसानों व सामाजिक कार्यकर्ताओं के आग्रह पर मालिक किसान जयपाल के सुपुर्द कर दिया था। नौकर के शव का अंतिम संस्कार शनिवार को शुक्रतीर्थ श्मशान घाट पर कर दिया गया।
-