फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया गया स्कूल का वार्षिकोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
रंगारंग कार्यक्रम में बच्चों ने धमाल मचाया
विज्ञापन

शामली। शहर के कैराना रोड स्थित रॉक गोल्ड एकेडमी का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अभिभावकों और आगंतुकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

रविवार शाम आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक डाक्टर अजयपाल शर्मा, मृगांका सिंह, पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल और जिला पंचायत सदस्य मनीष चौहान ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलन करके किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक डाक्टर अजयपाल शर्मा ने बच्चों को मेहनत से पढ़ाई कर अपने परिवार और गुरुजनों का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। वहीं, मृगांका सिंह ने अभिभावकों से आह्वान किया कि बच्चों को उनकी प्रतिभा के मुताबिक शिक्षा दें, उन पर किसी तरह बोझ न बनाएं, बल्कि यह सोचें कि बच्चों की रुचि किस विषय में है। इनके अलावा पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल, जिला पंचायत सदस्य मनीष चौहान, व्यापारी नेता मेहरचंद बंसल, डाक्टर मनीष कुमार, गौरीशंकर जिंदल, पवन बजरंगी ने भी विचार रखे। इस दौरान बच्चों ने रैंप वॉक, पंजाबी तड़का, जूबी-डूबी, बूम बूम, सेव वाटर के लिए नाटिका का आयोजन किया। कार्यक्रम में एंकर की भूमिका में विद्यार्थी रौनक, खुशी, अयान सैफी तथा शिक्षिका सोनिया रहीं। संस्था के चेयरमैन सुनील गोयल, वाइस चेयरमैन शिखर गोयल, सचिव सचिन जिंदल, प्रधानाचार्य मनोज चौधरी तथा प्रबंध स मिति के सदस्यों ने आगंतुकों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें