फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेड कांस्टेबल पति के रिवाल्वर से पत्नी को जान का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

एक महिला ने अपने पति के दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध के चलते लाइसेंस रिवाल्वर दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर एसपी ने मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं। किला परीक्षितगढ़ निवासी महिला आशा ने एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसका पति उसे तथा उसके पुत्र को जान से मारने की धमकी देता है। आरोप है कि 15 जनवरी को आरोपी ने अपने लाइसेंस रिवाल्वर से उसको गोली मारने की धमकी दी। आरोप है कि उसके पति के दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध है। बताया उसका पति शामली पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात है। एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें