फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान दिलाने के बहाने 4.35 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। गांव पंजीठ निवासी खुर्शीदा ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 2017 में एक युवक से मकान खरीदने के लिए आठ लाख 70 हजार रुपये में सौदा किया था। इसके बाद चार लाख 35 हजार रुपये बतौर बयाना गवाहों के बीच दे दिये और शेष रकम के लिए समय रख दिया गया। आरोप है कि युवक और उसके दो साथियों ने उसकी रकम हड़प ली है। जब उसने रकम वापस देने की मांग की तो दुर्व्यवहार किया गया। दोबारा रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी गई। इससे पूर्व आरोपी उसे रकम लौटाने के वादे कर रहे थे, लेकिन अब इंकार कर दिया गया है। पीड़िता ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध पुलिस से कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें