रतनपुरी/खतौली। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को चोरी बाइक और तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष विरेंद्र कुमार कसाना ने बताया कि कल्याणपुर चौकी इंचार्ज शिवकुमार, कांस्टेबिल सुभाष शर्मा व राहुल कुमार ने गांव टोड़ा कल्याणपुर मार्ग पर पुलिया पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार दिलनवाज पुत्र सलीम निवासी गांव नंगला को पकड़ लिया। पुलिस ने युवक के कब्जे से तमंचा, दो जिंदा कारतूस व चोरी की एक बाइक बरामद की है। पूछताछ करने पर दिलनवाज ने बताया कि यह बाइक उसने हरियाणा से चोरी की है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।