फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती के साथ दूसरे समुदाय के मनलचे को पकड़ा, धुनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। नगर की सब्जी मंडी में एक प्रेमी युगल घूम रहा था। सूचना पर हिंदु संगठन के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दोनों को पकड़ लिया। युवक के दूसरे समुदाय का होने के कारण हंगामा हो गया। जिसके बाद सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची ओर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। तीन दिन पूर्व अस्पताल रोड के पास भी एक दूसरे समुदाय के युवक को युवती के साथ पकड़ा गया था। बाद में उसको भी हिदायत देकर छोड़ दिया गया था।
विज्ञापन


मायके पक्ष और ससुरालियों के बीच कहासुनी
शामली। मुजफ्फरनगर निवासी देवेंद्र की पुत्री की शादी क्षेत्र के गांव खेड़ीकरमू में हुई थी। आरोप है कि कई उसकी बेटी को परेशान किया जा रहा था। जिसकी सूचना पर वह अपने पुत्र तथा एक अन्य युवक के साथ शामली में बेटी की ससुराल पहुंच गए। इसी दौरान दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और बात कोतवाली तक पहुंच गई। दोनों पक्षों के लोग कोतवाली में आ गए। जिसके बाद मामले में समझौता हो गया।

बाइक दिलवाने की मांग
शामली। मोहल्ला सलेक विहार शामली निवासी फरमान ने एसपी डाक्टर अजयपाल शर्मा को प्रार्थना देकर बताया कि उसकी बाइक 17 नवंबर को चोरी हो गई थी। जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उन्होंने एक चोर को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोर को जेल भेज था, जो अब जमानत पर बाहर आ चुका है, लेकिन आज तक फरमान की बाइक नहीं मिली है। पीड़ित का आरोप है कि कोतवाली पुलिस ने उसकी बाइक खरीदने के आरोपी को भी आज तक नहीं पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें