शामली। पकड़े गए दोनों शातिर शिवम और प्रभाकर पेशेवर है। दोनों ने बीएएसी कक्षा बीच में छोड़ दी और ठगी में शामिल हो गए। अशोक से पहले भी दोनों ने कई लोगों को अपना निशाना बनाया। करीब एक साल पूर्व अशोक उनके चंगुल में फंस गया। दोनों ने 41 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस जांच में पता चला कि जिन खातों में रुपया ट्रांसफर कराया गया है, उन खातों के एटीएम भी शातिरों ने ठगे थे। इस दौरान सात लोगों के खातों और एटीएम का प्रयोग किया गया। अशोक समेत करीब एक करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की बात सामने आई है। दोनों ने बताया कि उन्होंने इस पैसे से अपना कर्ज उतारा और बहनों की शादी की। आठ लाख रुपये का ट्रैक्टर खरीदा और एक कार भी खरीदी। पुलिस अब ठगी की रकम से खरीदे गए सामान को जब्त करने की कार्रवाई कर रही है। इसके अलावा दोनों के मोबाइल नंबर भी फर्जी आईडी पर मिले है।