फांसी पर लटका मिला अधेड़ का शव
शामली। आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के मोहल्ला रेलपार निवासी राजेंद्र (48) के परिवार के लोग बृहस्पतिवार को रिश्तेदारी में गए हुए थे। दोपहर में राजेंद्र ने मकान में छत के पंखे के कुंदे में रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। दोपहर करीब दो बजे पड़ोसी परिवार ने राजेंद्र का शव लटका देखा। इसकी सूचना राजेंद्र के परिजनों दी गई। इसके बाद सूचना पर आदर्श मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से शव को नीचे उतारा। शव के पास एक सुसाइड नोट रखा हुआ था। जिसमें राजेंद्र ने अपनी मौत का जिम्मेदार स्वयं को ठहराया था। साथ ही उसने पुलिस से अपील की थी कि उसके शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया जाए।