फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मक्का के दाने बेचने वाले पर हमला, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकानदार पर जानलेवा हमला
विज्ञापन

थानाभवन (शामली)। लेनदेन के विवाद में दो युवकों ने दुकानदार पर हमला कर घायल कर दिया। युवकों ने उसके पीठ पर कांच की बोतल तोड़कर पीठ पर प्रहार किया। दो समुदायों के बीच का मामला होने से तनाव व्याप्त हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

कस्बा थानाभवन के मोहल्ला मुजावरान निवासी अशोक मक्के का दाना भूनकर बेचता है। अशोक ने थाने में तहरीर देकर बताया कि मंगलवार सुबह उसी के मोहल्ले के उस्मान और नदीम ने उससे मक्का ली। पैसे मांगने पर उसके साथ गालीगलौज कर दी। विरोध करने पर उसको पीटा तथा ठेली पर रखी बोतल तोड़कर उस पर हमला कर दिया। कांच उसकी कमर में घुसने से अशोक लहूलुहान हो गया। इस पर आरोपी दोनों युवक मौके से फरार हो गए। घटना के बाद मोहल्ले के लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। आरोपी दोनों युवक दूसरे समुदाय से होने के कारण तनाव की स्थिति बन गई। इसके बाद कंट्रोल रूम को घटना की सूचना दी गई, जिसके बाद थानाभवन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल अशोक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर उपचार कराया। थानाध्यक्ष पीके सिंह ने बताया कि अशोक की तहरीर के आधार पर आरोपी उस्मान और नदीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी दोनों युवक अपने घरों से फरार हो गए हैं, उनको गिरफ्तार करने के लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें