फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों से भरी बस खड़े ट्रक में घुसी, आठ जख्मी, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़, अतरौलिया। अंबेडकर नगर के रामनगर स्थित जय बजरंग स्कूल की बस मंगलवार की सुबह नेवरी के पास आमादरवेशपुर में खड़े ट्रक में पीछे जा घुसी। बच्चों में चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। छह घायलों को अतरौलिया स्थित निजी अस्पताल में लाया गया। यहां से एक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना से अभिभावकों में अफरातफरी की स्थिति रही।
विज्ञापन

अंबेडकर नगर के रामनगर स्थित जय बजरंग स्कूल में अतरौलिया और आसपास के क्षेत्र के बच्चे पढ़ते हैं। मंगलवार सुबह बच्चों को लेकर बस स्कूल जा रही थी। आजमगढ़ की सीमा से सटे अंबेडकरनगर के आलापुर थाना क्षेत्र के आमा दरवेशपुर के समीप सुबह आठ बजे बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। बस की रफ्तार तेज होने से आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। तेज झटका लगने से इधर-उधर टकरा कर कई बच्चे घायल हो गए। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े। बस में फंसे बच्चों को बाहर निकाला। हादसे आठ बच्चे घायल हुए थे। सूचना के बाद परिजनों ने एंबुलेंस देर से आने के कारण लोगों की मदद से बच्चों को उपचार के लिए अतरौलिया स्थित निजी हास्पिटल में भर्ती कराया। छात्र अखिलेश यादव पुत्र हंशराज यादव निवासी लोहरा, अतरौलिया की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घायलों में अंश पुत्र अनिल कुमार, प्रिंस पुत्र राजू प्रजापति, अभय और अभिषेक पुत्र जय प्रकाश निषाद ओम पुत्र सुरेश, सौरभ पुत्र राम रतन, श्रेय पुत्री दिलीप शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें