कैराना। शामली रोड पर अपने घर के बाहर खेल रही एक चार साल बच्ची की कार की टक्कर लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद चालक गाड़ी को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
गांव मन्ना माजरा के प्रधान सरवेज चौहान कई साल से कैराना में शामली रोड पर आईसीआईसी बैंक के सामने अपने मकान बना कर रहते हैं। बृहस्पतिवार रात सवा नौ बजे सरवेज की चार वर्षीय बेटी डोली घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान पानीपत की और से आ रही गाड़ी ने बच्ची को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर एसडीएम डॉ अमित पाल शर्मा और कोतवाली प्रभारी राजेंद्र कुमार नागर मौके पर पहुंचे। हादसे की खबर पर मन्ना माजरा से सैकड़ों ग्रामीण भी प्रधान के आवास पर पहुंच गए थे। बाद में बच्ची के शव को गांव मन्ना माजरा ले जाने की तैयारी की जा रही थी।