फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार द्वारा नौकरी के पैसे नही देने पर एसपी से गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। मोहल्ला दरबारखुर्द निवासी हनीफ ने एसपी को शिकायतीपत्र भेजा। बताया कि लगभग आठ माह पूर्व कस्बे का ठेकेदार उसे राजमिस्त्री के कार्य पर ले गया था। उससे 10 हजार रुपये प्रतिमाह नौकरी तय की गई थी। आरोप है कि छह माह कार्य कराने के बाद उसे बगैर रकम दिए ही भगा दिया गया। उसकी नौकरी के करीब 60 हजार रुपये ठेकेदार ने देने से इंकार कर दिया। वह महीनों से इधर उधर भटक रहा है, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है। पीड़ित का कहना है कि रकम मांगने पर ठेकेदार उससे अभद्रता कर मारपीट कर उतारू हो जाता है और उसे अंजाम भुगतने की धमकियां दी जा रही है। पीड़ित ने एसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें