फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों की भिड़ंत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। पुलिस चौकी के समीप दो बाइकों की आपस में भिड़ंत होने से तीन लोग घायल हो गए। दो घायलों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों उन्हें सीएचसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को मुजफ्फरनगर जिले के गांव काकड़ा निवासी मुकेश अपने रिश्तेदार की शादी में क्षेत्र के गांव दखोड़ी आया था। शादी के बाद रिश्तेदार सुमित निवासी दखोड़ी बाइक पर मुकेश को थानाभवन छोड़ने के लिए जा रहा था। रास्ते में जैसे ही में वह जलालाबाद पुलिस चौकी के निकट पहुंचे तो उनकी बाइक की सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर लगने पर दोनों बाइक पर सवार तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। शोरशराबा होने पर लोगों ने घायलों को उठाया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कस्बे के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने मुकेश और सुमित को सीएचसी रेफर कर दिया। इनमें में मुकेश की हालत गंभीर बनी हुई है। जबकि दूसरी बाइक सवार हारून निवासी थानाभवन भी घायल हो गया। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि तहरीर आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें