थानाभवन (शामली)। बृहस्पतिवार को कस्बे का माहौल उस समय गरमा गया, जब एक जानवर धर्म स्थल में घुस गया। मामला बढ़ता देख मौके पर पहुंची पुलिस ने बामुश्किल लोगों को समझा शांत किया।
बृहस्पतिवार को कस्बे के एक धर्मस्थल में अचानक एक जानवर घुस गया। जानवर घुसने पर एक समुदाय के लोगों में रोष फैल गया। सूचना पर समुदाय के लोग इकट्ठा हो गए और विरोध प्रदर्शन करते हुए हंगामा कर दिया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संदीप बालियान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। लोगों ने कहा कि वे इस संबंध में पंचायत करेंगे। पंचायत के फैसले के बाद ही आगे की कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा, लेकिन किन्हीं कारणों के चलते शाम के समय पंचायत नहीं हो पाई। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि मामला शांत करा दिया गया है।