फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीओ से मारपीट करने पर 16 लोगों के खिलाफ तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

थानाभवन। बिजलीघर पर एसडीओ से मारपीट के मामले में बाद चार नामजद सहित 16 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के एसडीओ कालीचरण शोभा ने बताया कि भारत सरकार के निर्देश पर उदय योजना के अंतर्गत छूट के बावजूद बिजली का बिल जमा न करने वाले लोगों के खिलाफ कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जा रही है। मंगलवार सुबह निगम की टीम कस्बे की कांशीराम कॉलोनी में गई और बड़े बकाएदारों के कनेक्शन काट दिए। इसके बाद कुछ लोग बिजलीघर पहुंचे और उनके साथ मारपीट की और हंगामा काटते हुए सामान बिखेर दिया। एसडीओ कालीचरण ने बुधवार को कस्बे के ही सामुदायिक चिकित्सालय में मेडिकल कराया और थाने पहुंचकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। एसडीओ ने चार नामजद और 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट करने की तहरीर दी है। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि एसडीओ की तरफ से तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें