फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्रेशन में घर से बिना बताए चला गया था व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
तनाव में घर से बिना बताए चला गया था व्यापारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कांधला। कस्बा कांधला में रेडिमेड कपड़ों का व्यापारी डिप्रेशन के चलते घर से निकल गया था। देर रात वह अपने घर लौट आया। कस्बा कांधला में जाट कालोनी निवासी बिलिश मलिक रेडिमेड कपड़ों की दुकान करता है। बृहस्पतिवार सुबह पांच बजे मॉर्निंग वॉक पर जाने के बाद वह घर नहीं लौटा था। परिजनों ने खूब तलाश किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला था। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। वहीं, बृहस्पतिवार देर रात बिलिश मलिक खुद ही अपने घर पहुंच गया। इसके बाद पुलिस ने बिलिश मलिक से लापता होने का कारण पूछा। थाना प्रभारी सुनील दत्त ने बताया कि व्यापारी काफी दिनों से डिप्रेशन में था। इसी कारण वह किसी को बिना बताए घर से निकल गया था। काफी देर बीत जाने के बाद उसे परिवार का ख्याल आया, जिस कारण घर लौट आया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें