रेक्टीफाइड के साथ दबोचा आरोपी
कैराना। पुलिस ने गश्त के दौरान हिंगोखेडी-भूरा कंडेला तिराहे से एक युवक को कच्ची और रेक्टीफाइड शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तलाशी के दौरान केन के अंदर से दस लीटर कच्ची शराब और दूसरी केन के अंदर से 5 लीटर रेक्टीफाइड बरामद की। पुलिस ने आरोपी विरेंद्र उर्फ बिलेंदर निवासी हिंगोखेडी को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
झगड़े में छह आरोपी दबोचे
कैराना। मामूली कहासुनी होने पर ग्राम ऐरटी में दो पक्षों के बीच झगड़ा और मारपीट हो गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। ग्राम ऐरटी में मामूली विवाद में जुम्मा और भरतू पक्ष के लोगों के बीच झगड़ा और मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर एक पक्ष के जुम्मा, नितिन और मनोज तथा दूसरे पक्ष के सचिन, भरतू और राजन निवासी ऐरटी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों का शांतिभंग में चालान किया।
पति ने मारपीट कर किया घायल
कैराना। ग्राम बराला में एक ग्रामीण ने अपनी पत्नी को मारपीट कर घायल कर दिया। साइना ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर उसके पति ने बिना वजह उसके साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर महिला को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा है।