फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ के आरोप में युवक की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली अध्यापिका बुढ़ाना स्थित निजी स्कूल में पढ़ाती हैं। वह शुक्रवार सुबह बस से बुढ़ाना जा रही थीं। इसी दौरान बस में सवार युवक ने उससे छेड़छाड़ कर दी। शिक्षिका ने शोर मचाते हुए विरोध किया। इस पर बस के यात्रियों ने युवक को पकड़ लिया और पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शिक्षिका की शिकायत पर आरोपी युवक को पकड़ा गया था। मगर, बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो जाने के कारण युवक को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें