फोटो-
कुत्तों ने दौड़ाया, नाली में गिरकर बच्ची घायल
नोएडा। सेक्टर-74 स्थित सुपरटेक बिल्डर सोसायटी में लावारिस कुत्तों ने पार्क में खेल रहे बच्चों पर हमला बोल दिया। हालांकि बाकी बच्चे तो वहां से भाग निकले, लेकिन एक सात वर्षीय बच्ची वहां बनी एक नाली में गिरकर चोटिल हो गई। निवासियों ने इसकी शिकायत बिल्डर मेंटेनेंस से की है। साथ ही शुक्रवार शाम निवासियों ने इसको लेकर बैठक भी की। बैंक में काम करने वाले शंभू साह सोसायटी (सीवी-7 टावर) ने बताया कि उनकी बेटी सोसायटी के पार्क में अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। कुत्तों के हमले से बचने के लिए भागते समय नाली में गिरने से उसके घुटने व हाथों में काफी चोट आ गई। पिछले सप्ताह भी एक बच्ची पर कुत्तों ने हमला किया था। एक महीने में ये चौथी घटना है। सोसायटी में अंदर 30 से अधिक लावारिस कुत्ते हैं। ब्यूरो