नो एंट्री में घुसी पिकअप पकड़ी
कैराना। बृहस्पतिवार को नगर में पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर कांवड़ मार्ग पर मवेशियों से लदी एक पिकअप गाड़ी चालक ने नो एंट्री में घुसा दी। इस पर समस्या उत्पन्न हो गई। पुलिस ने गाड़ी को पकड़ लिया और कोतवाली में लाकर सीज कर दिया।
सभासद की भाभी से अभद्रता
कैराना। महिला सभासद की ओर से कोतवाली पर दी गई तहरीर में बताया गया है कि कॉलोनी निवासी महिला लोगों को परेशान करती है। आरोप है कि महिला के पुत्र ने घर में घुसकर उसकी भाभी के कपड़े फाड़ दिए। विरोध करने पर आरोपी उनके साथ गाली-गलौज कर रहे हैं। यही नहीं, उन्हें शिकायत करने पर झूठे दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी दी जा रही है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच कार्रवाई शुरू कर दी है।