कांधला।
दिल्ली से लापता युवती की तलाश में पुलिस ने कस्बे सहित कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं लगने पर टीम लौट गई।
पांच दिन पूर्व दिल्ली के भजनपुर से युवती अपने घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। परिजनों के अनुसार उसकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। घटना के संबंध में युवती के पिता ने तहरीर दी थी। तभी से दिल्ली पुलिस युवती की तलाश कर रही है। बुधवार रात दिल्ली पुलिस की टीम ने स्थानीय पुलिस को साथ लेकर मोहल्ला खेल व गांव चढ़ाव सहित कई स्थानों पर दबिश दी लेकिन लापता युवती का कोई सुराग नहीं लग सका। वहीं दूसरी और गांव खंद्रावली से लापता युवती को पुलिस ने बरामद कर लिया है युवती के परिजनों ने थाने में युवती को बहला फुसलाकर ले जाने के मामले में गांव निवासी एक युवक पर रिपो्र्ट दर्ज कराई थी। तभी से पुलिस युवती की तलाश कर रही थी। बृहस्पतिवार को स्थानीय पुलिस ने सूचना पर युवक की रिश्तेदारी पानीपत से युवती को बरामद कर उसे डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया है।