बाबरी।
क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने पति के खिलाफ तहरीर देकर कुकर्म करने और विरोध करने पर जाने से मारने की कोशिश का आरोप लगाया है। बताया कि उसकी शादी एक साल पूर्व हुई थी। शादी के बाद से ही पति जबरन कुकर्म करता था। आरोप है कि सोमवार सुबह पति ने उसको कमरे में बंद करके मुंह में कपड़ा ठूंसकर मारपीट की और फांसी लगाने को कोशिश की। किसी तरह उसके चंगुल से बचकर शोर मचाया तो मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देख आरोपी पति फरार हो गया। इसके बाद विवाहिता को पुलिस थाने ले गई। तहरीर के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के बाद महिला को डाक्टरी कराने के लिए अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष देव सिंह रावत का कहना है कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।