चौसाना। कृषि कार्ड का लोन भरने को लेकर दो भाईयों में विवाद हो गया। इसके बाद छोटे भाई ने तहरीर देकर मारपीट का आरोप लगाया। गांव खेड़ी खुशनाम निवासी राकेश कुमार का आरोप है कि उसके पिता ने बैंक से 70 हजार रुपये का लोन लिया था। बंटवारे के दौरान बड़े भाई विनोद को बैंक का लोन भरना था। मगर, विनोद ने लोन नहीं भरा। उसने लोन भरने को कहा तो विनोद ने विवाद कर दिया। इस समय राकेश चौसाना से अपने घर पहुंचा तो विनोद ने हमला बोल उसे घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए एक को हिरासत में लिया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।