फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाभी ने देवर और उसके साथियों पर लगाया मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट का आरोप लगाया
विज्ञापन

शामली। नगर के मोहल्ला हनुमान रोड निवासी रोमा देवी ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसका ससुर गंभीर रूप से बीमार है। इलाज के लिए महिला का पति ससुर को मेरठ लेकर गया हुआ था। आरोप है कि सोमवार की रात उसका देवर अपने साथियों के घर में घुस आया और उसके साथ मारपीट कर दी, जिसमें वह घायल हो गई। पीड़िता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच प्रारंभ कर दी है।
न्याय की गुहार लगाई
शामली।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सिंभालका निवासी राजकुमार सहित कई लोगों ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि गांव निवासी एक व्यक्ति उनकी पट्टे की जमीन को खुर्दबुर्द करता है। पीड़ित जब इसका विरोध करते हैं, तो आरोपी का कहना है कि मुझे इस बार प्रधान बनाओ, नहीं तो तुम्हें जमीन पर बुवाई नहीं करने दूंगा। इसकी पूर्व में शिकायत की गई, लेकिन पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस ने फर्जी समझौता करा दिया। पीड़ित ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे-बहू पर लगाया मारपीट का आरोप
शामली। नगर के मोहल्ला बैंड मार्केट निवासी महिला ईश्वरी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी पति की मृत्यु हो चुकी है। आरोप है कि उसके बेटे और बहू ने उसको मारपीट कर घर से निकाल दिया। आरोप है कि आरोपी बेटे से महिला ईश्वरी और उसके छोटे बेटे को जान का खतरा बना हुआ है। पीड़िता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें