फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी गई मायके, युवक ने कर ली आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन (शामली)।
विज्ञापन

नाराज होकर पत्नी मायके चली गई, जिस कारण मानसिक तनाव में आए युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
मोहल्ला छत्ता बंगला निवासी कादर के बेटे बिलाल (24) की शादी दो साल पूर्व सहारनपुर निवासी युवती के साथ हुई थी। बिलाल थानाभवन में ही टेलरिंग का कार्य करता था। करीब तीन महीना पूर्व नाराजगी के चलते पत्नी मायके चली गई और वापस ससुराल नहीं आई। इस वजह से बिलाल तनाव में रहने लगा। मंगलवार रात बिलाल अपने कमरे में जाकर सो गया था। सुबह जब बिलाल के मोबाइल फोन पर किसी की कॉल आई तो परिजनों ने बिलाल को उठाने के लिए आवाज लगाई। उसने कोई जवाब नहीं दिया। काफी प्रयास के बाद भी जब बिलाल नहीं उठा तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर बिलाल का शव पंखे से लटका मिला। सूचना दिए जाने पर पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें