कस्बे के काले तालाब घाट के पास नगर पंचायत द्वारा खरीदा गया ट्रांसफार्मर मोहल्ला सगाजीपुरा में विद्युत आपूर्ति के लिए लगा रखा था। रात्री में चोरों ने लाइन का केबल काटकर ट्राली पर लगे ट्रांसफार्मर को चोरी कर लिया। जिसके बाद उमरपुर रोड पर भरतरी के बाग में उक्त ट्रांसफार्मर का लाखों रुपये का सामान, तेल आदि चोरी कर ट्राली को वहीं छोड़कर फरार हो गए। रात में बिजली नहीं आई तो मोहल्ले वाले घरों से बाहर आकर एकत्र हुए और नगर पंचायत चेयरमैन अब्दुल गफ्फार को फोन पर सूचना दी। सुबह पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। नगर पंचायत चेयरमैन ने पुलिस को ट्रांसफार्मर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। चौकी प्रभारी पवन कुमार सैनी को मामले की जांच सौंपी गई। उपनिरीक्षक पवन सैनी का कहना है कि मामला गंभीर है। जल्द ही मामले का खुलासा कर चोरों का पता लगा लिया जाएगा।
स्टे के बाद फसल भी फसल को पहुंचाया नुकसान
जलालाबाद। कस्बे के मोहल्ला अमानत अली निवासी अनस पुत्र यूसुफ ने पुलिस में तहरीर देकर दूसरे पक्ष पर खड़ी फसल बर्बाद करने का आरोप लगाया। जलालाबाद के अनस ने थाने पहुंचकर फसल बर्बाद करने की शिकायत की। पीड़ित ने पुलिस प्रभारी उपनिरीक्षक पवन सैनी को शिकायती प्रार्थना पत्र व तहसीलदार से स्टे की कॉपी आदि देकर बताया कि कृषि भूमि पर विवाद चल रहा है। उक्त भूमि पर अनस ने तहसीलदार शामली से स्टे ले रखा है। स्टे के बावजूद दूसरे पक्ष के वसीला, यूनुस, प्रवीन, माजीद, फरीद, शमशाद के साथ खेत ने खड़ी फसल पर ट्रैक्टर चलाकर हजारों रुपये मूल्य की फसल बरसीम और सरसों की फसल बर्बाद कर दी। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की पुलिस से मांग की।
दो युवकों ने दुकानदार का मोबाइल उड़ाया
जलालाबाद। कस्बे के मोहल्ला अमानत अली निवासी नगर पंचायत सभासद निन्ना पहलवान ने चूड़ियों कंगन की दुकान कर रखी है। दुकान पर सभासद का पुत्र अहसान बैठा था। बाइक पर दो युवक आए तथा कंगन दिखाने को कहा। जैसे ही अहसान ने कंगन का डिब्बा दिखाया तो युवक ने कहा जरा मोबाइल देना साइज का पता लगा ले। मोबाइल लेकर बात करते हुए बाइक से फरार हो गए। मोबाइल करीब 18 रुपये का था। मामले की सूचना चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक पवन सैनी को देकर आरोपी का पता लगाने की मांग की।