परीक्षा देने गई छात्राओं से छेड़छाड़
बागपत। परीक्षा देने बड़ौत जा रही छात्राओं से छेड़छाड़ की गई। परेशान छात्राओं ने पुलिस से शिकायत कर सुरक्षा दिलाने की मांग की।
बागपत के एक कॉलेज का परीक्षा केंद्र बड़ौत के एक कॉलेज को बनाया गया है। छात्रों का कहना है कि बड़ौत में परीक्षा देने में परेशानी हो रही है। कुछ छात्र परेशान कर रहे हैं। वे छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करते हैं और उनसे अभद्रता की जाती है। इसका विरोध किया तो उनके वहां के युवकों ने उनके साथ मारपीट भी की। उन्होंने परीक्षा केंद्र बदलने की मांग की है। दीपक शर्मा, अमन, विशाल, हिमांशु, मोहित, अजय, गौरव मौजूद रहे।