फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिरासत में लिया नामजद एक आरोपी, पूछताछ जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला (शामली)। खेत से गन्ना तोड़ने के विवाद पर दो समुदाय के लोगों में टकराव के बाद दूसरे दिन भी गांव सुन्ना में तनावपूर्ण शांति रही। सुरक्षा के चलते गांव में पुलिस तैनात है। एक पक्ष की ओर से पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली तथा एक नामजद आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

कांधला थाना क्षेत्र के गांव सुन्ना में सागर के खेत से यूसुफ पक्ष की एक महिला ने गन्ना तोड़ लिया गया था। उसी विवाद को लेकर मंगलवार अपराह्न करीब साढ़े चार बजे दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए थे। संघर्ष में दोनों ओर से पांच लोग घायल हुए थे। एक पक्ष से घायल यूसुफ और शमीम को गंभीर हालत के चलते मेरठ रेफर किया गया था। यूसुफ के भाई सत्तार की तरफ से दी गई तहरीर पर सागर, काला, राहुल और विक्की को नामजद करके रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस के अनुसार नामजद आरोपियों में से काला उर्फ बबलू को हिरासत में ले लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है। साथ ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश की जा रही हैं। उधर, मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण बुधवार को भी गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। सुरक्षा के चलते गांव में अतिरिक्त पुलिस तैनात है। थाना प्रभारी ओपी चौधरी का कहना है कि नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश अभियान चल रहा है। अभी दूसरे पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। गांव में शांति है, यदि कोई माहौल खराब करने की कोशिश करेगा, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें