फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेनदेन के विवाद में डंपर छीनकर ले गए युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
चालक को आतंकित कर डंपर लेकर फरार
विज्ञापन

कैराना।
कार सवार चार युवकों ने पानीपत रोड पर चालक को आतंकित कर डंपर लेकर फरार हो गए। चालक ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने डंपर बरामद कर लिया और आरोपी युवकों को भी पकड़ लिया। पूछताछ में मामला लेनदेन का निकला है।
विज्ञापन

बुधवार रात पानीपत रोड पंजीठ तिराहे पर हरियाणा की ओर से आए डंपर को कार सवार चार युवकों ने ओवरटेक करके रोक लिया। आतंकित कर चालक को उतार दिया और डंपर लेकर फरार हो गए। बाद में चालक और राहगीरों ने डायल 100 पुलिस को सूचना दी। आनन-फानन में कैराना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की तथा कार सवार युवकों को हरियाणा के सनौली थाना क्षेत्र में जाकर पकड़ लिया। चारों युवकों को पुलिस थाने ले आई। वहीं, कैराना क्षेत्र के खादर से डंपर भी पकड़ लिया। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि चारों युवकों से पूछताछ की गई है। मामला लेनदेन का है। इस मामले की जांच अभी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें