व्यापारी से ठगे दो लाख
शामली/बाबरी। गांव बाबरी में शातिर ठगों ने एक व्यापारी से दो लाख रुपये की ठगी कर ली। व्यापारी को मोबाइल में लगने वाली चिप बेचने का झांसा देकर दो लाख रुपये ले लिए गए। व्यापारी ने बताया कि कुछ दिन पूर्व उनकी दुकान पर दो युवक आए थे। युवकों ने कहा था कि हमारे पास दो हजार चिप हैं, जिन्हें बेचना है। इन चिप का सौदा 2,40,000 में किया गया, जिसमें से युवकों ने अपने कमीशन के 40 हजार रुपये कम करके दो लाख रुपये व्यापारी से ले लिए। अब व्यापारी उन्हें फोन करता है, तो संपर्क नहीं हो रहा है। पीड़ित व्यापारी ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।