फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक न मिलने पर विवाहिता को पीटकर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन।
विज्ञापन

बाइक की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।
ननौता थाना क्षेत्र के गांव दादनपुर निवासी फूल सिंह पुत्र शहीराम ने बताया कि उसकी पुत्री का निकाह गत छह वर्ष पूर्व थानाभवन के गांव मरगूबगढ़ निवासी जयपाल के साथ हुआ था। आरोप है कि ससुराल वाले उससे दहेज में बाइक की मांग करते और मारपीट की जाती थी। कई बार पंचायत के बाद आरोपियों को समझाने पर कुछ दिन मामला शांत रहता, परंतु फिर से आरोपी मारपीट शुरू कर देते थे। शुक्रवार को ससुरालियों ने महिला को उसके परिजनों द्वारा बाइक देने में असमर्थ होने पर मारपीट शुरू कर दी। जिसकी सूचना पर मौके पर पहुंचें परिजनों ने महिला को ससुराल वालों के चंगुल से बाहर निकाला। थाने पहुंची महिला ने पति जयपाल, जेठ जेठानी आदि के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें