जानसठ।
छेड़छाड़ की घटना में नामजद आरोपी के खिलाफ कोई नहीं होने गुस्साए पीड़ित पक्ष के लोग इंस्पेक्टर से मिले। कोतवाली क्षेत्र के गांव कवाल में दस दिन पूर्व कवाल निवासी एक युवक ने गांव की एक दूसरे समुदाय की महिला से छेड़छाड़ की थी। महिला ने इसकी शिकायत परिजनों से की, तो उस समय विधायक विक्रम सैनी व गांव के लोगों ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया था। युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। महिला के पति ने आरोपी नितिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एक सप्ताह बाद भी आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई ना होने से महिला व उसके परिजनों में रोष व्याप्त है। शुक्रवार को महिला व उसके परिजन इंस्पेक्टर कमल सिंह चौहान से मिले और आरोपी युवक को गिरफ्तार करने की मांग की। इंस्पेक्टर ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।