फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौदह नामजद और बीस अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
14 नामजद, 30 अज्ञात पर मुकदमा
विज्ञापन

शामली/चौसाना। गांव चौसाना में बुधवार रात घर में घुसकर हमला करके युवती की हत्या करने के मामले में 14 नामजद और 30 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। युवती अपनी बड़ी बहन की हत्या के मामले में चश्मदीद गवाह थी। उसकी बहन की तीन माह पूर्व करनाल में नहर में गिराकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
झिंझाना थाना क्षेत्र के चौसाना गांव निवासी फैजान के साथ अमीर बानो ने कोर्ट मैरिज की थी। तीन महीना पूर्व फैजान अमीर बानो सहित परिवार को खरीदारी के लिए करनाल ले गया था। वहां कार सहित उनको नहर में डाल दिया था, जिसमें अमीर बानो और उसके बेटे की मौत हो गई थी। उस मामले में अमीर बानो की बहन अमीर फातिमा चश्मदीद गवाह थी, जिसके चलते मुकदमे में समझौते के लिए आरोपी पक्ष दबाव बना रहा था और धमकी दी जा रही थीं। इसी रंजिश में बुधवार रात करीब आठ बजे आरोपी पक्ष के लोगों ने भीड़ के रूप में अमीर फातिमा, उसकी मां शमशी और बहन अमीर अफसरा पर हमला बोल दिया था। अमीर फातिमा और शमशी पर धारदार हथियारों से हमला किया गया था। गंभीर रूप से घायल मां बेटी को करनाल स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां अमीर फातिमा की मौत हो गई। उसकी मां शमशी का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पुलिस ने अमीर अफसरा की तहरीर पर आरोपी शमीम, नफीस, मुनेजा, रईस और मुस्तफा पुत्रगण अख्तर तथा इरफान, शादाब, मोबीन पुत्र पुत्रगण नफीस, फैसल, शाहरुख पुत्रगण मुस्तफा, आशु पुत्र सत्तार, दानिश पुत्र मुनेजा, जमील उर्फ काला, नवाब पुत्र शफीक के अलावा 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर, पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया हुआ है। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश डाल रही है।
विज्ञापन


पुलिस कार्रवाई करती तो बच जाती अमीर फातिमा की जान
अमीर अफसरा का कहना है कि उसकी बहन अमीर बानो की तीन माह पूर्व हत्या कर दी गई थी। उनका परिवार आरोपियों के खिलाफ उस केस में पैरवी कर रहा है। आरोपी पक्ष के लोग लगातार दबाव बना रहे थे और पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी तक दे रहे थे। इसकी शिकायत चौसाना चौकी पुलिस पर कई बार की गई और सुरक्षा की गुहार लगाई थी। पुलिस ने धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की और न ही पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई। पुलिस के लचर रवैये का फायदा उठाकर ही आरोपी पक्ष ने बुधवार रात वारदात को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें